कैसे तैयार होगी कोरोना वैक्सीन ?

 

कैसे तैयार होगी कोरोना वैक्सीन ?

                                       

दोस्तों आज हम जानेगे की कोरोना की वैक्सीन आख़िरकार तैयार कैसे की जाती है आइये जानते है इसके बारे में ,

सभी जानते है की इस समय कोरोना जैसी महामारी के लिए वैक्सीन बनने  में काफी समय लग रहा है इसका आखिर कारण क्या है?

       कोरोना वायरस क्या है

              हैण्ड सैनेटाईजर

       प्लाजमा थैरेपी

एंटीबाडी क्या है ?

      एंटीबाडी हमारे body में पाया जाता है व् हमारे body को कई बीमारियों व् खतरनाक वायरस को समाप्त करके इससे हमारी सुरक्षा करता है

एंटीबाडी का निर्माण

      हमारे body में कई प्रकार के एंटीबाडी पाए जाते है जो की हमे बाहर से आने वाले कई बीमारियों से लड़ने मे मदद करते है ,ये एंटीबाडी हमारे body में ही तैयार होते है |

      कई बार एंटीबाडी तैयार होने में काफी समय लगता है इसलिए इसे कुछ वैक्सीन के प्रयोग से जल्दी तैयार किया जाता है |

कोरोना क्यों खतरनाक है ?

                  

चूँकि कोरोना बीमारी का वाइरस जिसका नाम नोबेल कोरोना है और यदि ये पहली बार body में प्रवेश करे तो , हमारी body ये नही जानती की ये हमारे लिए खतरनाक है व् हमारी body को ये समझने में काफी समय लग जाता है की ये body के लिए नुकसानदेह है इसलिए हमारी body उससे लड़ने (नोबेल कोरोना वाइरस) में काफी देर से एंटीबाडी का निर्माण करते है |

                  स्वस्थ व्यस्क मेंलगभग 14 दिन

                  बुजुर्गो में       - 14 दिन से अधिक


 

बुजुर्गो को ज्यादा खतरा

                                    

स्वस्थ मनुष्य तो एंटीबाडी का निर्माण होने तक इस बीमारी को सह लेता है मतलब जब तक यह बीमारी घातक हो स्वस्थ मनुष्य में एंटीबाडी बन जाती है और इस वायरस को समाप्त कर देता है |

      लेकिन बुजुर्ग व् ज्यादातर बीमार लोग जिनकी immune system(रोग प्रतिरोधक क्षमता) पहले से ही काफी कम होती है उनके body में एंटीबाडी बनने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है व् उनकी स्थिति नाजुक हो जाती है और उनके मौत होने की सम्भावना बढ़ जाती है |


वैक्सीन काम कैसे करता है

                                      

      इसके निम्नलिखित step है –

Ø  सबसे पहले वायरस के किसी हिस्से (खासकर प्रोटीन) को अलग किया जाता है ,

Ø  फिर उस हिस्से को किसी ऐसे वाइरस के साथ Attach करते है जिसे हमारी body पहले से जानती हो की ये body के लिए ख़तरनाक है ,

Ø  फिर जब इसे हमारी body में inject (डालना) किया जाता है .

Ø  तो हमारी body उस खतरनाक वायरस को खत्म करने के साथ साथ उससे जुड़े कोरोना वायरस को भी घातक समझकर उसे नष्ट कर देता है ,

Ø  अब हमारे body को कोरना वायरस की पहचान हो जाती है ,वह (body) जान जाता है की ये हमारे लिए नुकसानयुक्त है ,

Ø  अब हमारी body कोरोना वायरस की पहचान करने में बिलकुल भी समय नही लगाती ,और जब भी ये वायरस हमारे body के अन्दर आता है तो हमारी body तुरंत एंटीबाडी का निर्माण करती है ,

Ø  और ये एंटीबाडी कोरोना वायरस को नष्ट कर देता है |

Comments

Popular posts from this blog

भारत के राज्य और राजधानी के नाम

Science of Apple